डॉ॰ कुमार विश्वास

नाम : डा॰ विश्वास कुमार शर्मा
कवि नाम : डा॰ कुमार विश्वास
पिता का नाम : डा॰ चन्द्रपाल शर्मा
जन्म तिथि : दस फ़रवरी उन्नीस सौ सत्तर
जन्म स्थान : धौलाना (ज़िला-गाज़ियाबाद)
शैक्षणिक योग्यता : एम॰ए॰, पी॰एच॰डी॰, डी॰लिट्॰ (पंजी)
शोध विषय : कौरवी लोकगीतों में अभिव्यक्त लोकचेतना का तुलनात्मक अध्ययन
सम्प्रति : गत चौदह वर्षों से विश्वविद्यालय सेवा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं का अध्यापन।

शैक्षणिक उपलब्धियां:
1) स्नातकोत्तर परीक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान (Gold Medalist)
2) भारत सरकार के शिक्षा मन्त्रालय द्वारा स्नातक परीक्षा के आधार पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त
3) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त, “लघु शोध अध्येतावृत्ति (Minor Research Project) के अंतर्गत कौरवी लोकगीतों पर शोध कार्य
4) समकालीन हिन्दी गीत: दशा और दिशा विषय पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी प्राप्त।
5)भारत सरकार के संस्कृति मत्रालय द्वारा “भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी कविता की भूमिका” विषय पर दो वर्ष हेतु “कनिष्ठ अध्येतावृत्ति प्राप्त।
6) विषय से सम्बन्धित लगभग आधा दर्जन शोध-संगोष्ठियों में भाषण एवं पत्र-वाचन।

प्रकाशित कार्य:
1) पुस्तक “इक पगली लडकी के बिन” {काव्य-संग्रह} वर्ष 1995 में प्रकाशित।
2) पुस्तक “कोई दीवाना कहता है” {काव्य-संग्रह} वर्ष 2007 में Full Circle , हिन्द पाकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित
3) लगभग एक दर्जन लेख, दो सौ कविताएं, नाटक कहनियां, समीक्षाएं देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
4) लगभग दर्जन भर मानक पुस्तकों की भूमिकाएं लिखीं।

प्रकाशनाधीन कार्य:
1) “उत्तर भारत की लोकोक्ति कथाएं”
2) “भारत का स्वाधीनता आन्दोलन और कविता”
3) “लोकगीतों में लोकचेतना”
4) “शिला चन्द्रमुखी” (काव्य-संग्रह)

काव्य पाठ:
1) विश्व के कई देशों सहित भारत के सभी राज्यों के विभिन्न नगरों में आयोजित 2000 से अधिक काव्य समारोहों में काव्य पाठ एवं संचालन।
2) देश के सभी प्रमुख टी॰वी॰ चैनलों दूरदर्शन, आज तक, सहारा, स्टार, NDTV, SAB TV, ETV ,Zee News पर काव्य-पाठ एवं परिचर्चा।
3) अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के लिए भारत सरकार के अनुरोध पर कश्मीर जा कर काव्य पाठ।
विशिष्ट उपलब्धियां:
1) प्राथमिक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक जिला, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व एवं विभिन्न पुरस्कार
2) स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिताओं में सहभागिता एवं पुरस्कार।
3) स्नातक परीक्षा में महाविद्यालय में प्रथम स्थान।
4) स्नातकोत्तर परीक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान।( Gold Medal)
5) वर्ष 1990 एवं 1991 में प्रकाशित एस॰एस॰वी॰ कालेज, हापुड की पत्रिका ‘चिन्तन’ का छात्र संपादक
6) एम॰एम॰एच॰ कालेज, गाज़ियाबाद द्वारा वर्ष 1991-92 के लिए ‘विशिष्ट’ कवि’ पुरस्कार
7) हिन्दी काव्य मंचों पर 1998 से देश के अधिसंख्य नगरों में सफ़ल काव्यपाठ
8) देश के सभी प्रमुख टी॰वी॰ चैनलों पर काव्यगोष्ठियों में एकल काव्य-पाठ
9) समीक्षा, गाज़ियाबाद द्वारा वर्ष 1993 का ‘युवा साहित्यकार’ पुरस्कार
10) राष्ट्रीय एकता युवा, जबलपुर द्वारा वर्ष 1993 में ‘श्रेष्ठ सृजन’ पुरस्कार
11) डा॰ कुंअर बेचैन काव्य सम्मान एवं पुरस्कार समिति, गाज़ियाबाद द्वारा वर्ष 1994 का ‘काव्य कुमार’ पुरस्कार
12) अखिल भारतीय नारी एवं बाल विकास परिषद , हापुड द्वारा वर्ष 1994 का “काव्य-गंगा” पुरस्कार
13) गुंजन कला सदन, मध्य-प्रदेश द्वारा वर्ष 1996 का “नूर जबलपुरी” पुरस्कार
14) संकल्प, फ़ैजाबाद द्वारा “सवक्तव्य एकल काव्य पाठ” एवं सम्मान
15) एम॰एस॰एम॰ मीडिया कम्पनी के टी॰वी॰ सीरियल के लिए शीर्षक गीत लिखा
16) चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) की साहित्यिक संस्था “पैगाम” द्वारा वर्ष 2001 का “पैगाम पुरस्कार” प्राप्त
17) मानस मंच, कानपुर द्वारा वर्ष 2003 का “लाला बालकराम आहूजा सम्मान”
18) बसन्त मित्र मंडल भागलपुर द्वारा वर्ष 2003 का “राष्ट्रकवि नेपाली सम्मान” प्राप्त
19) साहित्य भारती, उन्नाव द्वारा वर्ष 2004 में “डा॰ सुमन अलंकरण”
20) पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्था द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान” से 2005 में सम्मानित
21) नारायण विद्या आश्रम, किशनी द्वारा “राम शरण गुप्त किशनी स्मृति कवि कौशलेन्द्र सम्मान” से 2005 में सम्मानित
22) हिन्दी-उर्दू अवार्ड कमेटी, उत्तर प्रदेश द्वारा “साहित्य श्री-2006” सम्मान
23) लायंस क्लब और रोटरी क्लब द्वारा कई बार सम्मानित
24)“ईगल वीडियोज़” द्वारा प्रसारित वीडियो कवि सम्मेलन का संचालन
25) इंटरनेट पर अत्यंत लोकप्रिय। आरकुट , याहू, पर कई फ़ैन क्लब एवम यू-ट्यूब, गूगल वीडियो पर कई वीडियो क्लिप्स अत्यंत ही लोकप्रिय।
26) आने वाली एनिमेशन फ़िल्म “जय गणेश” व “कुलई खान” के लिये पट्कथा, संवाद व गीत लेखन।
27) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत “कुलगीत” का लेखन

कैसेट:
1) “श्रृंगार स्वर” – स्वर बेला एण्टर्प्राईसेज द्वारा वर्ष 1990 में एक घंटे के काव्यपाठ का कैसेट निर्मित एवं प्रसारित्।
2) “बांसुरी चली आओ”- श्रुति कैसेट्स दिल्ली द्वारा गीतों का कैसेट निर्मित
3) “अग्निसागर” एवम “तालियां” – देश के दो लोकप्रिय कवियों के कैसेटों का समीक्षात्मक टिप्पणियों सहित संचालन।

पता : “सहयोग”, 3/1084, उच्च- श्रेणी भवन, वसुन्धरा, गाज़ियाबाद
दूरभाष- 0120-2883488, 0122-2323000
ई -मेल - kumarvishvas@gmail.com, kumarvishvas@yahoo.com
वेबसाईट- www.kumarvishwas.com


डॉ॰ कुमार विश्वास हिन्द-युग्म के अतिथि कवि हैं और प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को अपनी कविता पोस्ट करते हैं।