प्रकाशित कविताएँ
- जशन उस शहर में कोई कैसे मनाये
- बेच न पाया ईमान (पुरस्कृत कविता)
- बाणों से बिंधा देश है
- क्षणिकाएँ (पुरस्कृत कविता)
- क्षणिकाएँ (यूनिकविता)
- जब मैंने लिखी एक कविता (यूनिकविता)
- अन्तर्मन (यूनिकविता)
- शादी- चार समीकरण (यूनिकविता)
- हमको माफ़ करो
- तुझ में समाहित हो जाती हूँ
- होली के कई रंग (छोटी कविताएँ और क्षणिकाएँ)
- अभिलाषाओं का हवन कुण्ड

रचना को लिखने की प्रेरणा बाबा स्वर्गीय रामचरित्र पाण्डेय और माता श्रीमती विद्यावती पाण्डेय और पिता श्री रमाकांत पाण्डेय से मिली। भारत और डैलस (अमेरिका) की बहुत सी कवि गोष्ठियों में भाग लिया, और डैलास में मंच संचालन भी किया। अभिनय में अनेक पुरस्कार और स्वर्ण पदक मिला, वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरुस्कार, लोक संगीत और न्रृत्य में पुरुस्कार, रेडियो फन एशिया, रेडियो सलाम नमस्ते (डैलस), रेडियो मनोरंजन (फ्लोरिडा), रेडियो संगीत (हियूस्टन) में कविता पाठ। कृत्या, साहित्य कुञ्ज, अभिव्यक्ति, सृजन गाथा, लेखिनी, रचनाकर, हिंद-युग्म, हिन्दी नेस्ट, गवाक्ष, हिन्दी पुष्प, स्वर्ग विभा, हिन्दी-मीडिया इत्यादि में लेख, कहानियाँ, कवितायें, बच्चों की कहानियाँ और कवितायें प्रकाशित।
हिन्द-युग्म के सितम्बर 2008 माह के यूनिपाठक तथा दिसम्बर 2008 माह के यूनिकवि सम्मान से सम्मानित।
अभिव्यक्ति द्वारा आयोजित कथा-महोत्सव में इनकी एक कहानी प्रकाशन के लिए चुनी गई।
हिन्द-युग्म के काव्य-मंच पर मंगलवार को स्थाई लेखन।