प्रमेन्द्र प्रताप सिंह

जन्म उत्तर भारत का मैनचेस्‍टर कहे जाने वाले महानगर कानपुर मे 24-नवम्बर-1986 को हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा कानपुर मे हुई। पिता के विधि व्यवसाय मे होने के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे प्रैक्टिस हेतु आना हुआ इसी के साथ 1993 मे प्रयाग की पावन धरती मे रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तब से प्रयागराज मे ही निवास एवं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वर्ष 2005 मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कला स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में उत्तरप्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय से परास्नातक-अर्थशास्त्र की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। लेखक/कवि का पैत्रिक जनपद प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश मे हैं। लिखने का शौक प्रारम्भ से ही रहा है, प्रथम कविता 1994 मे लिखी, उसके बाद लेखों तक ही सीमित रह गये। दूसरी कविता 2001 मे हाई स्कूल की परीक्षा के दौरान लिखी और तब से निरन्तर काव्य रच रहें है। वर्तमान समय मे “हिन्द-युग्म” के अतिरिक्त लेख तथा कविताएँ क्रमश: महाशक्ति तथा महाशक्ति कविता संग्रह पर लिख रहे हैं।

इनका वार- गुरुवार

सम्‍पर्क सूत्र :-

ईमेल
pramendraps at gmail dot com


योगदान -