मनुज मेहता

नाम - मनुज मेहता
उम्र- २८ साल
व्यवसाय- डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण
इन्होंने 'वेश्यावृत्ति', 'एड्स', 'अवयस्क शोषण', 'ड्रग्स', ' स्ट्रीट चिल्ड्रेन' 'वन्य जीवन' आदि विषयों पर डाक्यूमेंट्री बना चुके हैं।

उपलब्धि- इनकी एक डाक्यूमेंट्री फिल्म 'वार्निंग सिग्नल्स' अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई और लंदन में प्रदर्शित हुई।

शैक्षणिक योग्यता- इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता (डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में विशेषज्ञता) में परास्नातक

अभिरुचियाँ- पढ़ना, लिखना (ग़ज़लें, कविताएँ) स्टील फ़ोटोग्राफ़ी

पता- हरि नगर, दिल्ली

कुमुद अधिकारी

नामः कुमुद अधिकारी
जन्मः 17 मई 1966
जन्मस्थानः पञ्चकन्या-4, इलाम, नेपाल
शिक्षाः बी.एस्सी., बी.एड़.
प्रकाशनः 1) जिन्दगी एक फोटो-फ्रेम ( आठ हिन्दी कथाकारों की सोलह
कहानियों का नेपाली अनुवाद)
2) पासपोर्टका रङहरू ( तेजेन्द्र शर्मा की कहानियों का नेपाली अनुवाद)
3) गांव में (परशु प्रधान की कहानियों का हिन्दी अनुवाद)(प्रेस में)
4) एक मौलिक कहानियों का संग्रह (नेपाली में) शीघ्र प्रकाश्य।
5) गरिमा, साहित्यिक कोसेढुङ्गा, मातृभूमि, पल्लव, समष्टि, शब्द
संयोजन, मिर्मिरे, रचना, सारांश आदि राष्ट्रीय साहित्यिक
पत्रिकाओं में नेपाली में रचनाएं प्रकाशित, कुछ स्मारिकाओं में
लेखरचनाएं प्रकाशित।
4) कथाबिम्ब, साहित्यअमृत जैसी हिन्दी पत्रिकाओं में और जाल
पत्रिकाएं अभिव्यक्ति, साहित्यकुंज, हिन्द-युग्म, काव्यालय में हिन्दी
में अनूदित और मौलिक रचनाएँ, प्रकाशित।
सम्पादनः 1) प्रधान सम्पादक, ‘साहित्यसरिता’ (www.sahityasarita.org)
2) प्रधान सम्पादक, हिन्दी साहित्य सरिता (www.hindi.sahityasarita.org)
3) प्रबन्ध सम्पादक, ‘पेनहिमालय’ (www.penhimalaya.netfirms.com)
4) अनुवाद संयोजक, ‘साहित्यिक कोसेढुङ्गा’ त्रैमासिक
आबद्धताः 1) संस्थापक सदस्य, ‘साहित्यसञ्चार समूह’, इटहरी
2) संस्थापक प्रमुख, ‘कृति संग्रहालय’, इटहरी
3) सदस्य, वाणी प्रकाशन, विराटनगर
जालघरः www.kumud.netfirms.com
ई-मेलः kumud2023@ntc.net.np, kumudadhikari@gmail.com.
पताः द्वारा सोनी पुस्तक पसल, इटहरी, सुनसरी, नेपाल।
टेलिफोनः 00977-25-584646, 00977-9842061482(cell)

कवि कुलवंत सिंह


जन्म तिथि : 11/01/1967
जन्म स्थान : रूड़की, उत्तरांचल
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा : करनैलगंज, गोण्डा (उ. प्र.)
उच्च शिक्षा : अभियांत्रिकी, आई आई टी रुड़की (रजत पदक एवं 3 अन्य पदक)
पुस्तकें प्रकाशित :
1. निकुंज (काव्य संग्रह)
2. परमाणु एवं विकास (अनुवाद)
3. विज्ञान प्रश्न मंच
पुस्तक (प्रकाशनाधीन) : कण - क्षेपण
रचनाएं प्रकाशित :
साहित्यिक पत्रिकाओं, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजबाषा विभाग, केंद्र सरकार की
विभिन्न गृह पत्रिकाओं, वैज्ञानिक, आविष्कार, अंतरजाल पत्रिकाओं में अनेक
साहित्यिक एवं वैज्ञानिक रचनाएं प्रकाशित
पुरुस्कृत : काव्य, लेख, विज्ञान लेखों, विभागीय हिंदी सेवाओं के लिए विभिन्न संस्थाओं
द्वारा पुरुस्कृत
सेवाएं :
हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद से 15 वर्षों से संबंधित
व्यवस्थापक , वैज्ञानिक त्रैमासिक पत्रिका
विज्ञान प्रश्न मंचों का परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अन्य संस्थानों के लिए अखिल
भारत स्तर पर आयोजन
क्विज मास्टर
कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ
मानव सेवा धर्म : डायबिटीज, जोड़ों का दर्द इत्यादि का मुफ्त एवं स्थाई इलाज
संप्रति : वैज्ञानिक अधिकारी, पदार्थ संसाधन प्रभाग, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
मुंबई - 400085
निवास : 2 डी, बद्रीनाथ, अणुशक्ति नगर, मुंबई 400094
फोन : 022-25595378 (O) / 09819173477 (R)
ई मेल : kavi.kulwant@gmail.com
अन्य कविताएं :
http://kavikulwant.blogspot.com/ www.PoetryPoem.com/kavkulwant



हिन्द-युग्म पर इनका वार- बुधवार

अभिषेक पाटनी


मेरे अन्दर सीलन ....थी भी?
मुझे याद नहीं
जब से देखा है...खुद को
ऐसा ही पाया है
चेहरा नम होता है
और आंखें खाली... बदन गीला रहता है
और जेहन खाली न जाने कब..
किस हादसे में...?
क्या बह गया है....
कमबख्त....आंखों से लहू के सिवा
कुछ उतरता ही नहीं !

शिक्षा- 'पत्रकारिता व जन्सम्प्रेषण' में स्नात्कोत्तर (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी)
हिन्दी-साहित्य में स्नात्कोत्तर (पटना विश्वविद्यालय, पटना)

उपलब्धियाँ- राँची स्थित स्पेनिन संस्था द्बारा 'स्पेनिन सृजन सम्मान २००७' से सम्मानित
तमाम हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाओं में कविताएँ, कहानियाँ व निबंध प्रकाशित

रुचियाँ- रचनात्मक लेखन और गीत-संगीत सुनना।

पत्राचार पता- बी-47, बायाँ भूतल, दयानंद कॉलोनी, लाजपत नगर-4, नई दिल्ली-110024

ईमेल- patni12@gmail.com, मोबाइल-9999156678

हिन्द-युग्म पर इनका वार - सोमवार

सुषमा गर्ग


नाम- सुषमा गर्ग
शिक्षा- एम.ए, बी.एड, आई. बी. डी॰ (बॉम्बे)
जन्म तिथि- 4.11.1953 नगीना(बिजनौर) उ॰प्र॰
रुचि- साहित्य पठन, लेखन
साहित्यिक गतिविधिया- इन्होंने खूब लिखा है किंतु प्रकाशित न करवाने का कारण अपना संकोची स्वभाव मानती हैं।
संप्रति- अमींनगरसराय के कॉलेज (बागपत जिला) में अध्यापन।
ईमेल:- sushmaguptagarg@gmail.com

प्रो॰ राजीव शर्मा

राजीव जी का जन्म ग्राम लोनारा ज़िला खरगोन (मध्य प्रदेश) में हुआ। पिताजी शिक्षक थे तो शिक्षक पुत्र होने के नाते पारिवारिक वा सांस्कृतिक मूल्य इन्हें घुट्टी में मिले। लोनारा से विद्यालयीन शिक्षा के पश्चात कर्मभूमि इंदौर में इनका आगमन हुआ। यहाँ से ग्रेजुएशन किया तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अपना परचम फाहरते रहे। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में एम. ए. किया। इसी अवधि में लेखन-कार्य की शुरुआत भी हुई। वापस इंदौर आए तथा क्रिश्चियन कॉलेज से हिंदी में एम. ए. करते हुए छात्र-संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अब अंदर का कवि बाहर आने लगा था, कलम अपने उत्कर्ष पर थी और मधुर आवाज़ तथा वक्त्रत्व कला के धनी राजीव जी लखनऊ दूरदर्शन के लिए कार्य करने लगे। आकाशवाणी के युववाणी कार्यक्रम के लिए पाँच सालों तक उद्‌घोषक की भूमिका भी निभाई तथा दैनिक भास्कर और स्वतंत्र भारत जैसे अख़बारों में बतौर पत्रकार कार्य भी करते रहे। तभी इस्लामिया-करीमिया विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफ़ेसर हो गये व अभी हिंदी विभाग के प्रमुख हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी इनके प्रभाव से अछूता नहीं रहा। ये वर्तमान में एस. आर. न्यूज़ चैनल में प्रमुख संपादक का पद संभाल रहे हैं।

प्रो. राजीव शर्मा राजकुमार ,हेमामालिनी अभिनीत हिंदी फ़ीचर फ़िल्म "नयी महाभारत" के गीतकार और कहानीकार हैं तथा दूरदर्शन के "सहज़ स्वास्थ्य योग" नामक धारावाहिक की डेढ़ सौ कड़ियों के लेखक, शोधकर्ता और गीतकार भी हैं ख़ैरागढ़ यूनिवर्सिटी से संगीत में स्नातक राजीव जी "संगम कला ग्रुप" के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की सीनेट सभा के पाँच वर्षों तक सदस्य रहे हैं। राजीव जी का एक कविता संग्रह "सीता और सलमा" तथा एक लेख संग्रह "छपे हुए शब्द" प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त यह उद्यमिता विकास तथा पर्यावरण पाठ्य पुस्तक के लेखक भी हैं।

अद्‌भुत काव्य-प्रतिभा के धनी राजीव जी को सुमन जी, महादेवी वर्मा जी, नरेश मेहता जी सहित सारे समकालीन साहित्यकारों ने सम्मानित व पुरस्कृत किया तथा भूतपूर्व राष्ट्रपति श्री शंकरदयाल शर्मा जी तथा ज्ञानी जैल सिंह जी भी इनकी कला से अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके।

आज कवियों की जमात में ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं जिसने प्रो. राजीव शर्मा के संचालन में मंच पर काव्य-पाठ न किया हो। पाँच सौ से अधिक कवि-सम्मेलनों का संचालन कर चुके राजीव जी विशुद्ध हास्य-व्यंग्यकार हैं। हँसी-हँसी ऐसी बात कह जाते हैं कि रो देना पड़ता है।

संपर्क-सूत्र-
2/4 ओल्ड पालासिया
आर. के. पुरम ,
1, सतपुड़ा अपार्टमेंट
होटल अमलतास के पीछे
इंदौर

आवाज़ पर इन्हीं की आवाज़ में इनकी व्यंग्य रचनाएँ सुनी जा सकेंगी