डॉ. एस. एस. धुर्वे ( डॉ. नंदन)



नाम: डॉ. एस. एस. धुर्वे ( साहित्य जगत में वे डॉ. नंदन के नाम से जाने जाते हैं)
जन्म: 5 अक्टूबर 1969, बिलासपुर (छतीसगढ)
शिक्षा: एम.ए (हिन्दी), बी.एड, एल.एल.बी, पी.एच.डी (कवि नागार्जुन की कविताओं का वैचारिक परिप्रेक्ष्य: एक अनुशीलन)
काव्य लेखन की प्रेरणा: गुरुदेव श्री बी. एल. साहू एवं धर्मपत्नि श्रीमति अन्नपूर्णा
प्रकाशित रचनायें: कथादेश, सर्वनाम, आकंठ, सूत्र, असुविधा जैसी पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित। समाचार पत्रों में कविताओं व आलेखों का नियमित प्रकाशन।
संप्रति: स्नातकोत्तर अध्यापक (हिन्दी), केन्द्रीय विद्यालय बचेली।

मोबाइल नं:- 09424170619
ईमेल पता:- ssdhurwe@gmail.com


सुनीता यादव


नाम- श्रीमती सुनीता यादव
पति- श्री प्रेम यादव
जन्मतिथि- १२-११-१९७१
स्थल- ब्रह्मपुर, उड़ीसा
शिक्षा- बी. ए. (आनर्स) (हिन्दी),खालिकोट कॉलेज ,ब्रह्मपुर
एम.ए(हिन्दी),एम.फिल(हिंदी) (हैदराबाद विश्वविद्यालय)
अनुवाद डिप्लोमा(दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा,खैराताबाद,हैदराबाद),
बी.एड॰ (भारतीय शिक्षा परिषद्,लखनऊ)
रुचि- लेखन ( कविता, संस्मरण, नाटक, बाल-साहित्य-सृजन), पुस्तकें पढ़ना, गायन, तैराकी, मुसाफिरी व चित्रकला, हिन्दी व उड़िया के प्रति प्रेम के अलावा तेलुगु, बंगला, असमिया, मराठी व अंग्रेजी भाषाओं के प्रति लगाव

कार्य- १९९५ से १९९७ तक असाम में सांगी ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज ( हैदराबाद) के पेपर विभाग जोगिगोपा में वेलफेयर ऑफिसर,
सन २००० से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर्स असोसिअशन पब्लिक स्कूल ,औरंगाबाद,महाराष्ट्र में शिक्षिका के रूप में
कार्यरत,
२००६ से (२०११ तक) महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे-औरंगाबाद विभाग के विभागीय मनोनीत सदस्य

सम्मान:
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा ,पुणे द्वारा आदर्श शिक्षक पुरस्कार (२००४)
जॉर्ज फेर्नादिश पुरस्कार(२००६)
राज्यस्तरीय भाषा भूषण पुरस्कार (२००८)

अन्य:
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे-औरंगाबाद विभाग द्वारा आयोजित बीड़ जिला चुनिन्दा हिन्दी अध्यापक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक के रूप में चयनित, केंद्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा आयोजित हिन्दी नव लेखक शिविरों में कविता पाठ, आकाशवाणी औरंगाबाद से भी कविताओं का प्रसारण, अंतर्राज्यीय (महाराष्ट्र तथा गुजरात) हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में परीक्षक के रूप में चयनित (2006), परिचर्चायों में भागीदारी, गायन में अनेक पुरस्कारों से पुरस्कृत, २००५ में कत्थक नृत्यांगना कु.पार्वती दत्ता द्वारा आयोजित विश्व नृत्य दिवस कार्यक्रम का संचालन।

सम्पर्क-
ईमेल- sunitay4u@gmail.com
ब्लॉग- http://sunitayadav.blogspot.com/


विशेषः
सुनीता यादव का रेडियो काव्य पाठ तथा साक्षात्कार
हिन्द-युग्म द्वारा प्रकाशित यूनिकवियों की प्रतिनिधि कविताओं के बहुचर्चित कविता-संग्रह 'सम्भावना डॉट कॉम' में कविताएँ संकलित।
हिन्द-युग्म के पहले संगीतबद्ध एल्बम 'पहला सुर' में एक गीत संकलित।
रेडियोसबरंग में वरिष्ठ कथाकार सूरज कहानियों की कथापाठ की रिकॉर्डिंग सम्मिलित।



बाल-उद्यान की सांस्कृतिक गतिविधि प्रमुख

विमल चंद्र पाण्डेय



जब आंखें खोलीं तो खुद को ऐसी किताबों के बीच पाया जिन्हें पढ़ने की सख्त मनाही थी। मेरी बुआ और मेरी मां उन उपन्यासों की प्रखर पाठिका थीं जिन्हें पढ़ते वे आपस में उन पात्रों पर चर्चा करतीं और उनके दुख से दुखी और उनकी खुशी में उल्लासित होती थीं। प्रतिबंध ने उत्सुकता को बढ़ाया और मैंने उन उपन्यासों को छिप-छिप कर पढ़ना शुरू किया तो एक नई दुनिया के द्वार मेरे लिए खुलने लगे। एक किताब में इतने भाव? यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। छिप कर पढ़ने की वजह से पाठन में एक गति आई जो आज भी एक अच्छी आदत की तरह साथ है। 1996 में जब हाई स्कूल में 75 प्रतिशत अंक आए तो पिता के भीतर मुझे इंजिनियर या उसी टाइप की कोई चीज बनाने की इच्छा जोर मारने लगी। मैं अब तक सुरेंद्र मोहन पाठक, वेद प्रकाश शर्मा, प्रेम बाजपेई और मनोज वगैरह के सैकड़ों उपन्यास पढ़ चुका था। दो घटनाएं तभी साथ-साथ हुईं। पिता ने मेरी मर्जी के खिलाफ मुझे इंटर में गणित लेने पर विवश किया और मैंने अचानक एक दूसरी तरह का उपन्यास पढ़ा। यह एक ऐसा उपन्यास था जिसे पढ़ कर मैं कई रातों तक सो नहीं सका। मैं यह सोच कर आश्चर्य में था कि कोई कहानी इस तरह भी लिखी जा सकती है। उन सस्ते उपन्यासों से मन हट गया और इसी तरह के उपन्यासों की तलाश रहने लगी। वह उपन्यास था शरतचंद्र का गृहदाह। फिर क्या था। खोज-खोज के उनको पूरा पढ़ डाला। उनको खोजने गया तो रास्ते में प्रेमचंद मिल गए। उनको पढ़ के अलग तरह का हर्ष हुआ। उनको खोज-खोज कर पूरा पढ़ने में लगा था कि अज्ञेय, निराला और मुक्तिबोध टकरा गए। फिर तो इन सबसे दोस्ती होने लगी। ये मेरा हाथ पकड़ कर रास्ता दिखाने लगे। इन सबको पढ़ते-गुनते इंटर पास किया और अंकों के मामले में पिछली बार से दस प्रतिशत पिछड़ गया। अब स्नातक में हिंदी लेकर पढ़ने की इच्छा जोर मारने लगी थी पर पिता का सपना अभी पूरी तरह टूटा नहीं था। उन्होंने गणित लेकर पढ़वाने के लिए साम दाम दंड भेद सभी प्रयोग कर दिए। आखिरकार बी॰एस॰सी॰ करते हुए उदय प्रकाश, कमलेश्वर, राजेंद्र यादव, अमरकांत, मनोहर श्याम जोशी इत्यादि नामों से परिचित हुआ। साहित्य अब मेरे अंदर सांस लेने लगा था। साहित्य से जुड़ाव एक तरह से आध्यात्मिक क्रिया है, आप सबसे बेखबर रहने लगते हैं और अपनी दुनिया में मस्त। यह खतरनाक भी होता है खासतौर पर एक ऐसे लड़के के लिए जिसके सामने पूरा करियर पड़ा हो। बहरहाल बीण॰एस॰सी॰ में पहली बार मैं अपने शिक्षाकाल में ऐसी घटना से दो चार हुआ जिसे सेकेण्ड आना कहते हैं। वह भी इतने बुरे प्राप्तांकों के साथ कि उल्लेख करना संभव नहीं।
फिर पिताजी ने मेरे डगमगाते भविष्य को देखते हुए मुझे दिल्ली भेजा और अपने एक परिचित के संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कराया ताकि लड़का धंधे से लग जाय। लड़का लग भी गया पर चैन नहीं था। अब लगता था जैसे कुछ ऐसा काम किया जाय जिसमें कहानियां न सही कुछ लिखना हो, कुछ पढ़ना हो, शब्द हों, अक्षर हों और सोंधी सोंधी गन्ध वाली किताबें हों। एक दिन अखबार में एक नोटिस देख कर दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्रकारिता पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर दिया, घर पर बिना बताए। घर पर तब बताया जब साक्षात्कार के बाद दाखिले की तिथि आई। हंगामा मचा और बवाल हुआ पर प्रवेश हो गया। इस दौरान खुद को खोजा। खूब पढ़ा और कुछ लिखने की कोशिश भी की। कोशिशों को पहचान मिलने लगी तो हौसला बढ़ा। कहानियाँ छपने लगीं। पत्र आने लगे, फोन पर बधाइयाँ मिलने लगीं। अच्छा लगता है और अच्छा लिखने की प्रेरणा भी मिलती है। आज जब अमरकांत जी जैसे लेखकों के पास बैठता हूँ और उन्हें आज भी उसी श्रद्धा और मेहनत से लिखता और उसी उत्सुकता से पढ़ता देखता हूँ तो लगता है जैसे अभी कुछ भी नहीं पढ़ा। कहने को तो वागर्थ, कथा-क्रम, नया ज्ञानोदय, दैनिक जागरण, कथा-बिंब, कथन और साहित्य अमृत जैसी पत्रिकाओं में लगभग दस-ग्यारह कहानियां छप चुकी हैं जिसने ढेरों प्रशंसक और मित्र दिए हैं पर एक भी कहानी ऐसी नहीं जिसे लिखने के बाद लगा हो कि हाँ, ऐसे ही तो लिखना चाहता था इसे। पढ़ने को लिखने से ज्यादा महत्व देता हूँ और देता रहूँगा क्योंकि यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उदय प्रकाश सबसे पसंदीदा कहानीकार हैं और मनोहर श्याम जोशी पसंदीदा उपन्यासकार। अपने समकालीन कहानीकारों में कुणाल सिंह, चंदन पाण्डेय, नीलाक्षी सिंह और मो॰ आरिफ का प्रशंसक हूँ। जब दो-तीन कहानियां छपी थीं तो लगभग हर दूसरे दिन एक कहानी तैयार कर दिया करता था। लगता था जैसे मैं बहुत अच्छा लिखता हूँ। अब गति धीमी हो गई है क्योंकि अब लिखने पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूँ। एक बार फिर दोहराना चाहूँगा कि ढेर सारा लिख देने में कोई बहादुरी नहीं अगर हम पढ़ने में लिखने से दस गुना ज्यादा उत्सुक नहीं हैं।

रुचियाँ- दुनिया भर की सभी भाषाओं की अच्छी फ़िल्में देखना (जिस प्रकार मुझे प्रत्येक भाषा की बढ़िया किताबें पढ़ने का) , फ़िल्म बनाना (कई डाक्यूमेंट्री फ़िल्मों का निर्माण

सपना- सफलतम फ़िल्म-निर्देशक बनना

जन्मतिथि- 20-10-1981

संप्रति- UNI, इलाहाबाद में सब-एडीटर

संपर्क- 9451887246, vimalpandey1981@gmail.com

कहानी-कलश पर इनकी तिथि- १३वीं

वीरेन्द्र बन्सल

नाम---------- वीरेन्द्र बन्सल
जन्म---------25 सितम्बर 1978 ( मुजफ़्फ़र नगर, उत्तर प्रदेश)
योग्यता......बी.ए. , फोटो डिजाईनिग में प्रैक्टिक्ली मास्टर डिग्री
सम्प्रति----- फ़ोटो डिजाईनिंग-- बन्सल डिजिटल फोटो सर्विसेज
नानौता
सहारनपुर उत्तर प्रदेश
सम्पर्क------- बन्सल फ़ोटोज नानौता सहारनपुर
फोन--(1336) 254497
ईमेल---- virendrabansalgendewra@gmail.com

सहयोग- हिन्द-युग्म पर डिज़ाईनिंग का कार्य

नीरज गोस्वामी




नाम: नीरज गोस्वामी
जन्म: 14 अगस्त 1950 जम्मू
शिक्षा : इंजिनियरिंग स्नातक
संप्रति : लगभग 30 वर्षों का कार्यानुभव, वर्तमान में भूषण स्टील मुम्बई में असिसटैंट वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर कार्यरत
रुचियाँ : बचपन से ही साहित्य पठन में रुचि, लिखना हाल ही में आरम्भ किया है। ग़ज़लें लगभग सभी जालघरों में प्रकाशित। अनेक नाटकों में काम किया और पुरुस्कार जीते।
विदेश यात्राएँ : अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, कोरिया, सिंगापुर, आस्टीरिया,टर्की, ईटली, मलेशिया, कनाडा आदि
स्थाई पता : बी 44 तिलक नगर, जयपुर ,राजस्थान
ईमेल : ngoswamy@bhushansteel.com